भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि भारतीय पर्व त्यौहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। गणेश चतुर्थी भी सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता के वातावरण को मजबूत करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि विघ्न विनाशक भगवान गणेश हम सभी के जीवन को और भी अधिक मंगलमय बनाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों से यह भी आव्हान किया है कि पर्यावरण के संरक्षण का ध्यान रखते हुए मिट्टी से निर्मित लघु गणेश प्रतिमा की स्थापना का प्रयास किया जाए। सार्वजनिक स्थानों और घरों में इस विचार का पालन हो तो यह पर्व अपनी सार्थकता बढ़ाने का कार्य करेगा।
You Might Also Like
आध्यात्मिक पर्यटन, उद्योग क्षेत्र,बागवानी और लिपि संरक्षण में परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में साथ कार्य करेंगे। दोनों राज्यों...
इंदौर के बोनमैरो प्रत्यारोपण केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी मान्यता, पराए भी मरीज को दे पाएंगे बोनमैरो
इंदौर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल (एसएसएच) में संचालित बोनमैरो प्रत्यारोपण केंद्र को अब राष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। एमजीएम मेडिकल...
मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक होगी बारिश, 15 जून तक आ सकता है मानसून
भोपाल प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे...
भेल के रिटायर्ड जीएम की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसकी सहेली व सहेली के प्रेमी को गिरफ्तार किया
भोपाल पिपलानी क्षेत्र में एक महिला ने सहेली के प्रेमी को दस लाख की सुपारी देकर अपने पति की हत्या...