रांची
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार आज यानी शुक्रवार को झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुमार आज शाम रांची पहुंचने के बाद मुख्य सचिव अलका तिवारी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के साथ चर्चा करेंगे।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि सीईसी शनिवार को रामगढ़ में 55 स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे, जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाग लिया था। उन्होंने कहा, “इन स्वयंसेवकों ने पिछले साल हुए चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।” कुमार ने कहा कि रविवार को सीईसी रांची में बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मिलेंगे और दूरदराज के क्षेत्रों में उनके प्रयासों को समझेंगे।
कुमार ने कहा कि वह चुनाव के दौरान घरेलू सर्वेक्षण, बीएलओ ऐप, मतदान समय प्रबंधन और अन्य संबंधित मामलों में बीएलओ के अनुभवों के बारे में भी जानेंगे। पिछले साल 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे। झारखंड में चार चरण में आम चुनाव हुए थे, जिसकी शुरुआत 13 मई से हुई थी। चार जून को मतगणना हुई थी। पिछले साल 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में झारखंड में विधानसभा चुनाव हुए थे और मतगणना 23 नवंबर को हुई थी।
You Might Also Like
मंत्री जीतनराम मांझी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का नेता चुने जाने पर उठाए सवाल
पटना हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव...
हेमंत सोरेन ने गुड फ्राइडे के अवसर पर लोगों से ईसा मसीह के मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुड फ्राइडे के अवसर पर लोगों से ईसा मसीह के मूल्यों और आदर्शों...
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की
पटना बिहार में इस वक्त आसमान से राहत के बजाय आफत की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने...
झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के सैलरी पैकेज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया
रांची झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के सैलरी पैकेज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया...