छत्तीसगढ़-जगदलपुर के जंगल में मिला अज्ञात महिला का कंकाल, ग्रामीणों में दहशत के बीच जांच में जुटी पुलिस
जगदलपुर.
जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र के जुनावानी के जंगल में एक ग्रामीणों ने एक महिला का कंकाल देखा। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस महिला की पहचना करने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए बकावंड थाना प्रभारी छत्रपाल कंवर ने बताया कि बकावंड क्षेत्र के टियूसगुड़ा से जुनावानी जाने वाले कच्चे मार्ग में गांव के कुछ ग्रामीण बोड़ा निकालने के लिए गए हुए थे। जंगल में बोड़ा खोजने के दौरान जंगल झाड़ियों के बीच में एक महिला का कंकाल देखा। ग्रामीण डर गए, जिसके बाद अपने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। महिला के कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मामले की जानकारी मिलते ही वहां आ गई। शव को देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शव 9 से 10 दिन पुराना है।
You Might Also Like
पूरे देश में हॉलमार्क जेवर की बिक्री अनिवार्य की जाए : हरख मालू
रायपुर आज से तीन साल पहले भारत सरकार ने सोने के जेवरों के विक्रय के लिए हॉलमार्क की अनिवार्यता तय...
जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. भुरे ने गांवों का दौरा कर कार्यों का किया निरीक्षण
रायपुर जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का...
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर किया फेरबदल
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया है। गृह विभाग ने पांच आईपीएस अधिकारियों का...
उप मुख्यमंत्री साव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों...