छत्तीसगढ़-कवर्धा में शराब की दुकान पर सुरक्षा गार्ड का गला रेतकर आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कवर्धा.
रविवार रात करीब 11 बजे कवर्धा के बायपास रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड का अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया। गार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल गार्ड का नाम रुस्तम कुमार है, जो नाइट ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि यह गार्ड दुकान पर ही था। इसी दौरान उसके ऊपर हमला हुआ है। इस वारदात की पुष्टि कबीरधाम एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने किया है।
उन्होंने बताया कि मामले में सिटी कोतवाली थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायल गार्ड को सामान्य चोट आई है। जिला अस्पताल में उपचार किया गया। गार्ड भी शराब के नशे में था। उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जायेगी।
You Might Also Like
बस्तर का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में हुआ शामिल
रायपुर छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (KVNP) को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में प्राकृतिक श्रेणी के...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर में जल प्रवाह को नियंत्रित कर इंद्रावती नदी...
मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण
रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया 'बस्तर पंडुम 2025' का लोगो अनावरण मुख्यमंत्री ने किया 'बस्तर पंडुम 2025' का लोगो अनावरण...
रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय हुए शामिल
रायपुर होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।...