ओडिशा में विधानसभा घेराव के दौरान हिंसा मामले में कांग्रेस के 11 नेताओं और 5000 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

ओडिशा
ओडिशा में पुलिस ने विधानसभा घेराव के दौरान हुई हिंसा के मामले में कांग्रेस के 11 वरिष्ठ नेताओं और 5,000 अज्ञात पार्टी समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 27 मार्च को हुई, जब कांग्रेस ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान हिंसक झड़पों में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे।
इन नेताओं पर दर्ज हुई FIR
यह मामला 28 मार्च को राजधानी पुलिस स्टेशन में प्रभारी निरीक्षक दयानिधि नायक की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था, लेकिन मामले का विवरण बुधवार को मीडिया के सामने लाया गया। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास के अलावा, जिन अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम, विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति, रमेश चंद्र जेना, पबित्रा सौंटा, सागर चरण दास, प्रफुल्ल चंद्र प्रधान, मंगू खिला, सीएस राजेन एक्का, एमडी मोकिम और सुरेश चंद्र राउत्रे शामिल हैं।
3 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं और 5,000 अज्ञात पार्टी सदस्यों ने गैरकानूनी तरीके से एकत्र होकर दंगा किया, लोक सेवक के खिलाफ आपराधिक बल का प्रयोग किया और सार्वजनिक सुरक्षा में बाधा डाली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।
You Might Also Like
मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से हज तीर्थयात्रा पर राजनीति नहीं करने का किया आग्रह
नई दिल्ली केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों से हज तीर्थयात्रा पर राजनीति...
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- महागठबंधन के लोग कितनी भी बैठकें कर लें, बिहार में NDA ही जीतेगा
पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में महागठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि...
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा- राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी
आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें...
यूपी को जगाओ मत ,अगर यह राज्य जग गया तो दक्षिण की छुट्टी हो जाएगी: अन्नामलाई
चेन्नई तमिलनाडु की डीएमके सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तीन भाषा नीति, जनसंख्या के आधार पर परिसीमन आदि...