भोपाल में हैवानियत: कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

भोपाल
बैरसिया थाना पुलिस के कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। प्रेम संबंधों का पता चलने पर एक युवक छात्रा को ब्लैकमेल भी कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। Bhopal के बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि क्षेत्र के गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती कालेज की छात्रा है।
सितंबर 2024 में दुष्कर्म, फिर ज्यादती
छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में छात्रा ने बताया कि गांव के मनोज रैकवार से उसका परिचय हुआ था। उनके बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी। शादी करने का भरोसा देते हुए मनोज ने सितंबर 2024 में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। बाद में भी वह उसके साथ ज्यादती करने लगा।
वीडियो वायरल करने की धमकी
शादी करने का दबाव बनाने पर मनोज शादी करने की बात से मुकर गया। उधर, छात्रा के मनोज के साथ प्रेम संबंध का पता चलने पर संजय जाटव नाम का युवक भी उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह दोस्ती नहीं करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
You Might Also Like
प्रेमानंद पुरी का विवादित बयान: साईं मूर्ति कुएं में फेंकने और जलाने की अपील
उज्जैन उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी ने कहा है कि घर में साईं की मूर्ति है...
लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट: नए पंजीयन और ₹3000 की राशि को लेकर सरकार का जवाब
भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून...
राज्य वन बल प्रमुख होंगे विजय कुमार एन अम्बाडे
भोपाल राज्य शासन ने विजय कुमार एन अम्बाडे भा.व.से. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम...
केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री यादव ने प्रदेश के वनकर्मियों को किया सम्मानित
भोपाल केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित समारोह में...