भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने चार जिलों के पदाधिकारी-कार्यकतार्ओं की ली बैठक

दंतेवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय दंतेवाड़ा पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं की दंतेवाड़ा भाजपा कार्यालय में बैठक ली। जिसमें उन्होंने मिशन 2023 की तैयारी को लेकर कार्यकताओं और पदाधिकारियों के साथ घंटों मंथन किया।
कार्यकतार्ओं को संबोधित करते श्री जामवाल ने कहा कि पूर्व में भाजपा ने बस्तर की अधिकतम सीटें जीती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हम छत्तीसगढ़ में सरकार नहीं बना पाए लेकिन कुछ माह पश्चात हुए लोकसभा चुनाव में 11 में से 09 सीटें देकर जनता ने बता दिया उनका भाजपा को पूरा समर्थन है। उन्होंने बस्तर को लेकर कहा की पूर्व के चुनावों में भाजपा ने बस्तर की 12 में से 11 सीटों में विजय प्राप्त की है। केवल कोंटा सीट को ही हम भेद नहीं पाए हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस की वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। अधिकारी कर्मचारी वर्ग भी इस भ्रष्ट सरकार से त्रस्त हो चुकी है। श्री जामवाल ने दावा करते कहा कि इस बार भाजपा की पुन: सत्ता में वापसी में बस्तर का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि कोंटा विधानसभा जीतकर इस बार हम इतिहास रचेंगे।
चार जिलों की इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला संगठन प्रभारी/सह-प्रभारी, मोचार्ओं के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा विधानसभा प्रभारी, चारो जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।
You Might Also Like
छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की
रायपुर, देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति...
रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर: मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की...
छत्तीसगढ़ में एक साथ दो कोर्स करने वाले छात्रों को HC से बड़ा झटका, कहा- परीक्षा कार्यक्रम बदलवाने का नहीं है अधिकार
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परीक्षा कार्यक्रम बदलवाने की याचिका के मामले में एक अहम निर्णय दिया है। निर्णय में...
सरगुजा में एक प्रसूता ने 3 बच्चों को जन्म दिया, महिला ने दो अलग-अलग अस्पतालों में इन बच्चों को जन्म दिया
अंबिकापुर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र के एक छोटे से गांव देवीगंज की रहने वाली सूरजमणी ने हाल ही में...