भोपाल
नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने एकमुश्त 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। वहीं, भाजपा ने अब तक अपनी चार सूची जारी की है, जिसमें 136 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। अब भाजपा की पांचवीं सूची मंगलवार को आ सकती है। दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को मध्य प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है बैठक के बाद बाकी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसमें 70 नाम हो सकते हैं। पिछले कुछ दिन से भाजपा के बड़े दिग्गज नेता 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगातार मंथन कर रहे थे। अब चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। 21 अक्तूबर को नामांकन की अधिसूचना जारी हो जाएगी।
भाजपा ने इस बार अपने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया है। अभी आठ मंत्रियों के टिकट होल्ड हैं। एक मंत्री यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। भाजपा ने अभी तक 57 विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
You Might Also Like
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
इंदौर-भोपाल के बीच जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, AICTSL ने मांगे एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट
इंदौर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक का आयोजन बुधवार को महापौर और बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र...
‘साइंस ऑन व्हील्स’ से बदल रही बेटियों की दुनिया, मध्य प्रदेश में अंधविश्वास और बाल विवाह पर लगाम
शहडोल मध्यप्रदेश के जनजातीय जिलों में अब विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और...
बाघों की बढ़ती गिनती पर संकट: जंगल घटे, अब गांवों का विस्थापन ही विकल्प!
उमरिया मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में इजाफा तो हो रहा है, लेकिन उनके प्राकृतिक आवास यानी...