बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे शहडोल, हिमाद्री सिंह के लिए मांगेंगे वोट

शहडोल
लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेता मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो अप्रैल को शहडोल दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को दोपहर दो बजे शहडोल पहुंचेंगे। एक घंटा 40 मिनट शहडोल में रहेंगे। भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे।
नड्डा 3:40 बजे शहडोल से जबलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। भाजपा ने इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र की बीजेपी प्रत्याशी के हिमाद्री सिंह के समर्थन में न्यू गांधी चौक में विशाल आम जन सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का शहडोल में यह पहला दौरा है। इसे भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं।
ये दिग्गज नेता भी आएंगे मध्यप्रदेश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी तीन अप्रैल को पन्ना और खजुराहो में सभाएं करेंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को सीधी और सिंगरौली आएंगे। इसके अलावा भी राजनाथ सिंह प्रदेश में कई सभाएं करेंगे। बता दें एमपी के स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित 40 नाम शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी प्रचार करेंगे। लेकिन अभी उनके दौरों की तारीख तय नहीं हुई है।
अध्यक्ष बनने के बाद जेपी पहली आ रहे शहडोल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार शहडोल आ रहे हैं। बता दें कि नड्डा शहडोल संसदीय क्षेत्र की बीजेपी प्रत्याशी के हिमाद्री सिंह के समर्थन में न्यू गांधी चौक में विशाल आम जनसभा को संबोधित करेंगे।
You Might Also Like
लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को 30 हजार रुपए दे रही सरकार
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं चला रही है जिससे कई महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इस...
26 मार्च को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के लिए साक्षात्कार, 33 लोगों को किया आमंत्रित
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 26 मार्च को साक्षात्कार बुलाया गया है....
जेपी नड्डा के बाद किसे मिलेगी BJP की बागडोर ? कप्तान बनने की रेस में ये 7 नाम
नईदिल्ली भारतीय जनता पार्टी अपना अगला अध्यक्ष चुनने जा रही है। हालांकि, पार्टी शीर्ष पद के लिए किसे...
लड़कों की मोबाइल की वजह से नहीं हो रही शादी! MP के इस गांव में लोगों के सामने अजीबोगरीब समस्या
सिवनी मोबाइल की वजह से पति-पत्नी में अनबन की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन एक ऐसा इलाका है...