सागर में पुल पर फिसली बाइक, बाढ़ के पानी में बही गर्भवती महिला, रेस्क्यू जारी

देवरीकलां- सागर
देवरीकलां नगर के रामघाट नाले के रपटे पर तेज बहाव के दौरान एक बाइक निकलते समय हादसा हो गया। रपटे पर बाइक स्लिप होने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला पानी में बह गई। यह घटना सुबह 9 बजे हुई। खबर मिलते ही सागर से एसडीआरएफ की टीम देवरी पहुंची है, जिसके द्वारा महिला की तलाश की जा रही है।
मंदिर से घर लौट रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक कल्पधाम कॉलोनी निवासी दशरथ साहू अपनी 22 वर्षीय वंदना साहू व बहन के साथ संजय नगर स्थित रामघाट मंदिर में नाग पंचमी पूजन करने गए थे। वे जब पूजन के बाद वापस घर लौट रहे थे तभी रपटे पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव होने से उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने के बाद 22 वर्षीय वंदना साहू नाले में बह गई। मौके पर मौजूद लखन जाटव एवं रिजवान खान बचाने के लिए नदी में कूदे। वे बहुत देर तक महिला की पानी में तलाश करते रहे, लेकिन तेज बहाव होने से वे बह गई।
महिला की तलाश जारी
सूचना मिलने पर एसडीएम मुनब्बर खान, एसडीओपी शशिकांत सरयाम, तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया, थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रामघाट नाले के आसपास महिला की तलाशी की, लेकिन बाढ़ अधिक होने के कारण महिला का कोई पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक महिला की तलाश की जा रही है।
You Might Also Like
दिल्ली में मंत्री, दिल अब भी एमपी में! शिवराज की सक्रियता के पीछे क्या है रणनीति?
भोपाल शिवराज सिंह चौहान भले ही अब केंद्र में कृषि मंत्री की भूमिका में हों, लेकिन उनकी चालें, मुस्कानें और...
भोपाल में पहली बार स्टंट मेनिया का धमाका, 30 जुलाई को लीजेंड्स करेंगे रोमांचक प्रदर्शन
भोपाल राजधानी में पहली बार रोमांच, रफ्तार और जिम्मेदारी तीनों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। विंग्गस फ्लाई हाई क्लब...
खरीफ फसल की बोवनी के लिए ‘साथी पोर्टल’ पर मानक बीज उपलब्ध: मंत्री कंषाना
भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश में केंद्र सरकार के मापदंड...
जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए प्रदेश के 10 शहरों को इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा पर्यटन क्षेत्र के...