Latest Posts

बिहार

बिहार-समस्तीपुर में मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, दाह संस्कार में हत्या से मचा बवाल

2Views

समस्तीपुर.

समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर डहिया पुल के पास अपराधियों ने शुक्रवार मध्य रात्रि मुखिया नारायण शर्मा की हत्या कर दी। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा को गोली मार दी गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृत मोरवा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे।

आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह से पंचायत भवन के सामने शव रखकर पटना मुसरीघरारी एनएच 322 को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सूचना पर हलई थाने के अलावा पटोरी के डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने और घटना में शामिल बदमाश को गिरफ्तार करने की मांग पर डटे हुए हैं।

शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे
बताया गया है कि बनवीरा पंचायत के ही एक व्यक्ति की मौत आग लगने के कारण हो गई थी। मौत के बाद रात उसका अंतिम संस्कार नून नदी किनारे किया जा रहा था। इसमें पंचायत के मुखिया को भी बुलाया गया था कि मामला को ग्रामीण स्तर पर सलटा लिया जाए। विरोधी इस मामले को पुलिस के पास ले जाना चाहते थे। लेकिन, मुखिया इसे अपने स्तर से सलटा कर शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे। इसमें श्मशान में भी कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। लोगों ने बताया कि इसी दौरान जब मुखिया अपनी बुलेट से अकेले ही वहां से निकलने लगे तो एक युवक ने नजदीक से उनके सीने में गोली मार दी। इससे वह जख्मी होकर वहीं गिर पड़े। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल मध्य रात्रि समस्तीपुर की एक निजी अस्पताल में लाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव के लोग शव लेकर वापस चले गए।

प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे
नारायण शर्मा मोरवा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं जिस कारण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पंचायत के मुखिया के अलावा आसपास के पंचायत के भी जनप्रतिनिधि मौके पर जुटे हुए हैं। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। समस्तीपुर एसएसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी के साथ ही हलई थानेदार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

admin
the authoradmin