बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. मोदी की धर्मपत्नी जेसिस जार्ज और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा उपस्थित थे।
सोमवार को सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया और अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया था।
हालांकि, इस दौरान मुख्यमंत्री की अचानक तबियत खराब हो गई थी, इस कारण उस दिन वे किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके थे। स्व. मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ काम किया था। उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भी लंबे समय तक उप मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया था।
You Might Also Like
शादी के सात दिन बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, बाथरूम जाने के बहाने निकली और ‘गायब’ हो गई
पलामू झारखंड में पलामू के पाटन प्रखंड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता शादी...
बेलवनिया एनएच तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की तैयारी लगभग पूरी, अब बिहार-यूपी का सफर होगा आसान
बगहा गंडक नदी पर पिपरासी से यूपी के कुशीनगर जिले के जटहां होते हुए बेलवनिया एनएच तक 20 किलोमीटर लंबी...
झारखंड के 1161 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, 25 मई तक मांगा स्पष्टीकरण
पटना झारखंड के 5 जिलों के 1161 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल यह नोटिस शिक्षकों...
बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, 17 प्रमुख नेता भाजपा में हुए शामिल
पटना कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे से कुछ ही दिन पहले, पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है,...