प्रयागराज से बड़ा खुलासा, नाबालिग लड़की का बदलवाया धर्म; आतंकी बनाने की थी साजिश

प्रयागराज
यूपी के प्रयागराज से बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग दलित लड़कियों को आतंकी बनाने की साजिश थी। एक नाबालिग दलित लड़की को प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाया गया। वहां धर्म परिवर्तन कराकर उसे एंटी नेशनल एक्टिविटीज से जोड़ने की साजिश थी। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रयागराज पुलिस की टीमें इसके लिए रवाना की गई हैं।
प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में विस्तार से मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दलित नाबालिग लड़की को प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाया गया था। इसके पीछे आरोप है कि बच्ची का धर्म परिवर्तन कराकर उसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल कराया जाना था। अभी तक की जांच में जो चीजें सामने आई हैं उनके आधार पर दो आरोपी हिरासत में लिए गए।
उनसे पूछताछ में पता चला कि एक महिला ने पहले बच्ची से दोस्ती की फिर उसके अंदर धर्म परिवर्तन की भावना भरी। बच्ची के मन में दूसरे धर्म के प्रति सकारात्मकता भरी गई। इसके बाद उस महिला के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची को प्रयागराज स्टेशन ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने बच्ची के साथ कुछ गलत हरकत भी की। इससे बच्ची असहज हो गई। उसने विरोध किया तो उसे बरगलाकर शांत करा दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बच्ची को पहले दिल्ली ले जाया गया। वहां से केरल ले जाया गया। रास्ते में कई लोगों से उसकी मुलाकात और बातें हुईं। केरल पहुंचकर बच्ची का धर्म परिवर्तन कराया गया। उसे एंटी नेशनल एक्टिविटीज से जोड़ा जाना था। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य कई के नाम सामने आए हैं। इनमें से कुछ उत्तर प्रदेश तो कुछ केरल के हैं। उन्होंने बताया की पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया जाएगा।
You Might Also Like
PM मोदी घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अक्करा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर...
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली वित्त...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के अनुरूप जबलपुर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का नया रूप : मंत्री सिंह
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक...
शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को होगी सुनवाई
नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) के बीच 'धनुष-बाण' चुनाव चिह्न आवंटन विवाद से संबंधित मामले में 14...