भोपाल
विशेष प्रतिनिधि शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन देश प्रदेश के ऐसे अनेक व्यवसायी हैं जो उनके द्वारा स्थापित मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपनी व्यवसाय यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। राजधानी भोपाल स्थित लॉइन ग्रुप एक ऐसा ही उपक्रम है। कंपनी का कारोबार रक्षा, रेलवे, कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटिलिटी जैसे कई क्षेत्रों में है। तेजी से विस्तार करता यह ग्रुप पूरी तरह रतन टाटा के मूल्यों से प्रेरित है।
कंपनी के युवा सीईओ इंजीनियर नवनीत शर्मा कहते हैं कि कर्मचारियों के लिए हमारे यहां वैसा ही माहौल है जैसा टाटा की कंपनियों में होता है। मानव संसाधन हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यस्थल का वातावरण भी उसी के अनुरूप देने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में सरकार के नियम कायदों के अतिरिक्त भी सहयोगियों को सुविधाएं देते हैं। कार्यस्थल पर ही हाईजैनिक भोजन का प्रबंध इसका एक उदाहरण है। कंपनी का विजन ही टाटा ग्रुप से प्रेरित है। जिस तरह छोटे से छोटे व्यक्ति का ध्यान रतन टाटा रखते थे। ठीक उसी तरह हमारे यहां भी ख्याल रखा जाता है। कंपनी हमारे लिए एक परिवार है। और इसके आगे बढ़ने के पीछे, टाटा के मूल्य का अनुसरण ही है।
You Might Also Like
बीयू के जवाहर और मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में अनाधिकृत रूप से टिके छात्र होंगे बाहर
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रावास में पासआउट हो चुके विद्यार्थी अपने कमरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।...
MP High Court ने कहा पश्चाताप से ग्रस्त युवा में सुधार करने की उम्मीद, मौत की सजा उम्रकैद में बदली
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने...
राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 160 से अधिक देशों को निर्यात...
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी अहमदाबाद और ग्वालियर के बीच
रतलाम यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा दीपावली, छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त...