प्रदेश में चौथे चरण की मतदान से पहले सपा ने एक और नई लिस्ट जारी की, सेरमेश बिंद और छोटेलाल खरवार को टिकट दी

लखनऊ
प्रदेश में चौथे चरण की मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने एक और नई लिस्ट जारी की है, जिसमें मिर्जापुर सेरमेश बिंद और रॉबर्ट्सगंज से छोटेलाल खरवार को टिकट दी है। वहीं, कुछ दिन पहले ही मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी राजेंद्र एस. बिंद ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। जनता से पूछा है कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं? उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बताया कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनकी मुलाकात रमेश बिंद से हुई है।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि रमेश बिंद ने सपा के राष्ट्रीय अध्ययन अखिलेश यादव से कहा कि राजेन्द्र एस. बिंद का टिकट काटकर उनको टिकट दिया जाय, क्योंकि वो सांसद व विधायक रहे हैं। प्रतिनिधित्व करने का अधिकार उनका है। प्रत्याशी ने कहा कि वह विधायक, सांसद नहीं बने तो राजनीति में नहीं आना चाहिए। जनता का सेवा करने का अधिकार नहीं है। ये किस तरह की राजनीति है। जनता से पूछा कि ये चुनाव उनको लड़ना चाहिए या रमेश चंद बिंद को लड़ना चाहिए?
आपको बता दें कि सामाजवादी पार्टी ने आर एस बिंद का टिकट एक बार फिर काट दिया है। 2019 में आर एस बिंद को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया था, मगर अंतिम वक्त में उनका टिकट काट कर रामचरित्र निषाद को दे दिया गया। इस बार कुछ ही ऐसा होता नजर आया है। रमेश बिंद मिर्ज़ापुर के मझवां विधानसभा से बसपा से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। बसपा छोड़ कर 2019 में बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी ने टिकट दिया और वह भदौही से सांसद बने।
You Might Also Like
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। बैठक...
आगामी मानसून में बाढ़, जल भराव जैसी सम्भावित स्थिति से तैयार रहने के लिए नई दिल्ली में 8-9 मई को होगी उच्च स्तरीय कॉन्फ्रेंस
जयपुर हर साल मानसून में देश के किसी न किसी हिस्से में बाढ़, जल भराव, बांध या नहरें टूटने की...
कक्षा 5 और 8 की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्गणना के संबंध में निर्देश
कक्षा 5 और 8 की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्गणना के संबंध में निर्देश प्रदेश में 5 और 8 परीक्षा सत्र...
8 मई से 11 मई तक पुतिन ने यूक्रेन के साथ तीन दिनों के लिए अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की
मास्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ तीन दिनों के लिए अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है,...