मेडिकल कॉलेज में ज्वाइनिंग से पहले, BMO की डॉक्टर बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
शहडोल
शहडोल जिले के बुढ़ार खंड चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर के वर्मा की चिकित्सक पुत्री ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका डॉक्टर कृतिका वर्मा का एमबीबीएस करने के बाद इस वर्ष पीजी एमडी मेडिसिन रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए सिलेक्शन हुआ था। आज वहां ज्वाइन करने के कुछ घंटे पहले ही लेडी डॉक्टर का फांसी पर लटकता शव उनके घर के बाथरूम में मिला। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
आज रवाना होना था रीवा
परिवार के लोगों का कहना है कि रीवा जाने के लिए सुबह से कृतिका तैयारी कर रही थी, बाथरूम में नहाने के लिए गई और काफी देर तक वह नहीं निकली जब दरवाजा खोला तो देखा कि फांसी पर शव लटका था। पुलिस को मामले की खबर दी गई घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार अपने बीएमओ पिता के अधीन ही डॉक्टर कृतिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में काफी समय से ड्यूटी कर रही थी। इस संबंध बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि कृतिका वर्मा बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थीं, सोमवार सुबह बाथरूम में डॉक्टर कृतिका वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
You Might Also Like
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर को 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार से किया सम्मानित
इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा '5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार' से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर...
भिंड में लोडिंग वाहन से 2750 किलो मावा जब्त, कीमत करीब 8 लाख रुपये
भिंड गोहद चौराहा थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सात बजे एक लोडिंग वाहन से...
5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 23 अक्टूबर को रीवा में होगी
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा...
राज्यपाल पटेल से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल को उप मुख्यमंत्री...