बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जनादेश का अपमान और जनता से किए गए वादों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया

रांची
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनादेश का अपमान और जनता से किए गए वादों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य में 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की लाभार्थियों को जनवरी एवं फरवरी की किस्त का भुगतान नहीं किए जाने, बुजुर्गों एवं विधवाओं की पेंशन लंबित रखे जाने और झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन पद पर नियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को लिखा, ''कल फरवरी महीने की 11 तारीख हो जाएगी। वादे के अनुरूप कल तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में 'मंईयां सम्मान योजना' की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पाई है।''
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं किए जाने का मुद्दा भी सोशल मीडिया पर उठाया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही। हेमंत सोरेन की एग्जाम कैलेंडर वाली घोषणा जुमला साबित हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन लंबित है। हजारों गरीब आदिवासी परिवार राशन से वंचित हैं। सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज करना जनता का अपमान है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा, ''राज्य सरकार लोगों का हक छीनना बंद करे। यदि हेमंत सरकार ने जन मुद्दों पर तुरंत पहल नहीं की, तो भाजपा इसके विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।''
You Might Also Like
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जोरदार हमला बोला- हमें बेइज्जत करते हैं सीएम
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जोरदार हमला बोला है। विधान परिषद में नेता...
मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं देने पर ससुरालवालों ने महिला का गला घोंट कर मारडाला
गढ़वा झारखंड के गढ़वा से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, दरअसल यहां एक महिला के...
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल
औरंगाबाद बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर...
छह लेन गंगा पुल परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण, जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां
पटना बिहार के पथ निर्माण मंत्री, नितिन नवीन ने बताया गया कि औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल परियोजना का 95...