बब्बन सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील वीडियो पर अपना पक्ष रखा, गोद में नहीं थी डांसर

पटना
भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने वायरल हुए अश्लील वीडियो को झुठलाते हुए कहा कि ये उनकी छवी खराब करने के लिए साजिश रची गई है और इसी कोशिश में फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। द किसान सहकारी मिल-रसड़ा के उप सभापति, बब्बन सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील वीडियो पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने वीडियो को झुठलाते हुए कहा कि ये उनकी छवी खराब करने की कोशिश में फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। अपने तथाकथित अश्लील वीडियो वायरल होने पर बीजेपी नेता बब्बन सिंह ने कहा कि यह वीडियो फर्जी है, मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है। मैं एक बारात में गया था लेकिन डांसर मेरी गोद में नहीं बैठी थी। मैंने उसे रुपये दिए थे।
मीडिया से बात करते हुए बब्बन सिंह ने वीडियो के बारे में कहा कि हम शुरू से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। 1993 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था भाजपा से। वीडियो हमारी छव कराने के लिए साजिश के तहत है। मैं बिहार में एक बारात में गया था। वहां, भाजपा विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग ने साजिश रची जिससे हमारी छवी खराब हो। उन्हीं लोगों ने फर्जी वीडियो बनाया। हम ऐसा काम नहीं कर सकते। हमारी उम्र 70 साल है। आज तक ऐसा काम नहीं हुआ है कभी। अब हम कप्तान साहब के पास जाकर लिखित शिकायत देंगे।
उन्होंने कहा कि हमें बदनाम करने की साजिश करने वाले केतकी सिंह के पति और उनके लोगों के खिलाफ शिकायत करेंगे। उन्होंने बताया कि डांसर मेरी गोद में नहीं थी। मैं बारात में था, उसको रुपया दिया। बाकि वीडियो फर्जी बनाया गया है। केतकी सिंह का जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर मदभेद चल रहा है और मंत्री जी हमारे रिश्तेदार हैं। हम भी किसी को अध्यक्ष बनाने के लिए लगे थे। इसी कारण हमारे खिलाफ साजिश रची गई। मोबाइल से सब फर्जी बनाकर वायरल किया गया।
ये है मामला
दुर्गीपुर के ग्राम प्रधान की थी बारात बिहार गई थी। सोशल मीडिया पर बारात का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ जिसमें बब्बन सिंह डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बब्बन सिंह ने इसा फर्जी बताया और कहा कि केतकी सिंह के लोगों ने साजिश रची। साथ ही कहा कि परिहवन मंत्री दयाशंकर सिंह उनके रिश्तेदार हैं।
You Might Also Like
शिवराज सिंह का बिहार में चुनावी शंखनाद बोले फिर लौटेगी एनडीए सरकार, 2026 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
चंपारण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी...
मधुबनी में आधी के कारण रेल सेवा हुई बाधित, पटनावासियों को गर्मी से राहत नहीं
पटना बिहार में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। पटना में पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की...
बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरू
पटना BPSC 71th CCE 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए...
लालू यादव के सांसद उतरे तेज प्रताप के समर्थन में, बोले – दो शादी करना अनैतिक नहीं
पटना पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पक्ष में राष्ट्रीय जनता दल के...