शिवपुरी बस स्टैण्ड पर मजदूर की आठ साल की बालिका के साथ सफाई करने वाले ने दुष्कर्म किया
शिवपुरी
शिवपुरी के बस स्टैण्ड पर एक आरोपित ने आठ साल की मासूम के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआत में आरोपित की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन बाद में बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक शिवपुरी बस स्टैण्ड पर भितरवार क्षेत्र के मजदूर रुके हुए हैं। इन्हीं मजदूरों के परिवार की एक 8 वर्षीय बालिका बस स्टैंड पर ही थी। तभी बसों की सफाई करने वाले युवक ने चाकू की नोक पर बालिका को एक तरफ ले गया और उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत खराब हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गया।
स्वजनों ने गंभीर हालत में बालिका को पहले पुलिस के पास फिर अस्पताल ले गए। बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पहले आरोपित का पता नहीं चला। लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को दबोचा और बच्ची के सामने उनकी परेड कराई। तब बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
You Might Also Like
भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेला पर एफआईआर
इंदौर इंदौर के तुकोगंज थाने में श्योपुर के विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जंडेला...
भोपाल में आज से सेमिनार में सड़क और पुल निर्माण में नवीनतम तकनीकों पर होगा विचार-विमर्श
भोपाल सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन राजधानी...
सीहोर में नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लगी, गोदाम में रखा सामान जलकर खाक
सीहोर सीहोर जिले के देवनगर कॉलोनी में एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि...
नमामि नर्मदा सेवा अभियान
मंडला जिला मंडला मुख्यालय के महाराजपुर के मां नर्मदा जी के विभिन्य घाटों में साफसफाई का अभियान शनिवार को चलाया...