विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने मुरैना में स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने मुरैना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर स्वास्थ्य कैम्प की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिविर में देश एवं विदेश से आये बड़े चिकित्सकों द्वारा गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं मुरैना जिला प्रभारी एवं राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने शिविर में लगाये सभी विभागों के ओपीडी जिनमें जनरल, मेडीसन, ऑर्थोपैडिक्स, पीडियाट्रिक, ईएनटी, गायनकलॉजी, सर्जीकल, ऑपथामॉलोजी, डेंटल, यूरोलॉजी, सायकिएट्री, ऑनकोलॉजी, डरमैटलॉजी, पलमुनोरी, हिमाटोलॉजी, पेन मेडीसन, कार्डियोग्राफी, एनसीडी क्लीनिक आदि का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद श्री विवेक तन्खा, श्री कमलेश कुशवाह, समाजसेवी श्री योगेशपाल गुप्ता, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश भार्गव सहित रोटरी के पदाधिकारी श्री भूपेन्द्र जैन सहित अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
You Might Also Like
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक शहरों में आज से शराबबंदी, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
भोपाल मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से 19 धार्मिक स्थलों में शराबबंदी हो जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट ने...
सुचिता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता-शिवप्रकाश जी
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी...
जल तथा जलस्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी
जल तथा जलस्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ...
लोकमाता अहिल्या बाई के जनकल्याण और सुशासन के कार्य प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने 300 वर्ष पहले जनकल्याण के जो...