राजगीर
बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है. हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा. इस आयोजन से बिहार के खेल बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी.
यह राजगीर में आयोजित होने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल होगा. इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था जिसमें भारतीय महिला टीम विजेता बनी थी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगी. प्रमुख टीमें इस प्रकार हैं, भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, अन्य दो टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी.
भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अपने नाम किया टूर्नामेंट
पुरुषों के हॉकी एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है. उसने अब तक पांच बार (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) खिताब जीता है. इसके बाद भारत (2003, 2007, 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985, 1989) ने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है.
बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने कहा कि राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है. हम टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. यह आयोजन न केवल बिहार की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्र में हॉकी के नए खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा.
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने बताया कि राजगीर में एशिया कप 2025 की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह टूर्नामेंट विश्व कप क्वालीफायर के रूप में कार्य करेगा इसलिए हमें रोमांचक और उच्च-स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे.
You Might Also Like
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
नई दिल्ली आईपीएल में आज भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य का मुकाबला है। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का...
यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में निजी कारणों का हवाला देते हुए मुंबई टीम छोड़ने का फैसला लिया है
मुंबई मुंबई क्रिकेट संघ ने यशस्वी की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। यशस्वी आखिरी बार मुंबई के लिए...
मार्च 2025 में UPI के जरिए 24.77 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन
नई दिल्ली भारत के डिजिटल पेमेंट रेवोल्यूशन ने एक और नया मील का पत्थर छू लिया है। मार्च 2025 में...
चाइनीज फूड के शौकीन घर पर बनाएं मशरूम मंचूरियन
अगर आप चाइनीज फूड के शौकीन हैं और घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो मशरूम मंचूरियन आपके लिए...