कलाकार ने पेंसिल की नोक पर दिखाई अनोखी कलाकारी, बना दी भगवान श्रीराम की दिल को छूने वाली प्रतिमा

अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग- अलग कहानियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसे ही एक आर्टिस्ट के बारे में जानकारी सामने आई है, जिन्होने पेंसिल की नोक पर श्रीराम की कलाकृति बनाई है। यह युवा आर्टिस्ट राजस्थान के जयपुर के महेश नगर का रहने वाला है और इसका नाम नवरत्न प्रजापति है।
इस आर्टिस्ट का नाम पहले से ही गिनीज बुक ऑफ वलर्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस मूर्ति को बनाने में 5 दिन का समय लगा और लंबाई 1.3 सेंटीमीटर है। पेंसिल की नोक पर तराशी गई इस मूर्ति में भगवान राम के हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में बाण दिखाया गया है। यह मूर्ति राम म्यूजियम में रखने के लिए राम ट्रस्ट को भेंट की जाएगी ताकि भगवान राम के भक्त इसके दर्शन कर सकें।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले नवरत्न ने 2 एमएम की लकड़ी की चम्मच, पेंसिल की नोक पर भगवान गणपति, महावीर स्वामी ,महाराणा प्रताप, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 101 कड़ी चैन की भी बनाई है। पेंसिल की नोक पर उकेरी गई इस रामलला की इस प्रतिमा को काफी पसंद किया जा रहा है।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री नायब सिंह का आह्वान: देश की तरक्की के लिए सेवा भाव से जुड़ें हर नागरिक
चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में स्थित शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याणदेव...
जून 2025 में भारत का व्यापार घाटा घटा, 18.78 अरब डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि इस साल जून...
देश लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, माता-पिता बोले – ‘हमारा बेटा पूरे भारत का गौरव’
लखनऊ भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सकुशल पृथ्वी पर लौट आने से देशवासियों में खुशी की लहर है। उनके...
पुणे पोर्श केस: आरोपी को नाबालिग मानकर चलेगा मुकदमा, JJB ने सुनाया फैसला
पुणे पुणे पोर्श एक्सीडेंट के बहुचर्चित मामले में अब एक अहम मोड़ सामने आया है। किशोर न्याय बोर्ड ने मंगलवार...