जीवन शैली

ईद पर हाथों में लगाए ये सुंदर डिजाइन की मेहंदी

बकरीद का त्योहार इस्लाम धर्म के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के घरों में काफी रौनक रहती है। पकवान बनाए जाते हैं। नए-नए पहनावे के साथ इस खास दिन को विश किया जाता है। लड़कियां बकरीद के कुछ दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। नए कपड़ों की खरीदारी के साथ-साथ हाथों में मेहंदी रचाती हैं। ईद-उल-अजहा 10 जुलाई को हैं। ऐसे में हाथों पर मेहंदी रचाने की तैयारी हो गई है। इस बकरीद पर आप ये 7 सुंदर डिजाइन लगा सकती हैं।

अगर आप सबसे अलग अपनी मेहंदी की डिजाइन रखना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। पाकिस्तानी स्टाइल फूल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। इस डिजाइन में हाथ के पीछे छोटे-छोटे फूल डिजाइन लगाए जाते हैं। जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसे आप अपने हाथों के आगे के हिस्से में भी लगा सकती हैं।

इन  दिनों 3डी मेहंदी डिजाइन काफी फैशन में हैं। इसे लगाने पर लोगों की निगाहें आपके हाथों पर जाकर टिक जाएंगी। ये सबसे अलग दिखाई देगा। इसे लगाने में भी आसान है।
 
ईद के खास मौके पर आप इससे जुड़ा कोई डिजाइन लगाना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं। चांद डिजाइन की मेहंदी लगाकर आप सबकी तारीफ की पात्र बन जाएंगी। यह डिजाइन इतना आसान है कि खुद भी लगा सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हथेली के निचले  हिस्से पर आधे फूल का डिजाइन बनाए। इसके उपर तीन बिंदी लगाते हुए चांद बनाएं। चांद के अंदर आप कुछ लिख कर इस डिजाइन को कंप्लीट करें।

अगर आप अपनी हथेली पर कुछ यूनिक मेहंदी डिजाइन करना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। ये आपके हाथों को कुछ अलग ही लुक देगा। हालांकि इस बनाने में आपको थोड़ा वक्त जरूर लेगा। आप प्रोफेशनल आर्टिस्ट से भी इस डिजाइन को दिखाकर बनवा सकती हैं।

ईद के मौके पर काम में बिजी हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत जल्दी बन जाता है। इसे बनाने में बस 10 मिनट का वक्त लगेगा।  

अगर आप ईद के मौके पर टैंटू स्टाइल मेहंदी लगाना चाहती हैं। तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये बेहद ही सिंपल हैं। लेकिन काफी यूनिक भी।

इस डिजाइन के बारे में आपका क्या ख्याल है। अरेबिक मेहंदी के इस डिजाइन से आपका हाथ साफ और भरा-भरा दोनों नजर आएंगे। तो देर किस बात की है आज आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

admin
the authoradmin