10 मई को रांची नहीं आएंगे अमित शाह, रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द

रांची
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 10 मई को रांची में होने वाला दौरा रद्द हो गया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को भी रद्द कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को रांची नहीं आएंगे। अमित शाह 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को भाग लेना था। जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक को रद्द किया गया।
बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतरराज्यीय समन्वय, केंद्र-राज्यों के बीच परस्पर देनदारियों से संबंधित विषय, उग्रवाद उन्मूलन, परिसंपत्तियों के बंटवारे, नशीले पदार्थों के कारोबार पर नियंत्रण सहित कई मुद्दों पर चर्चा और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना थी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थी।
You Might Also Like
कैबिनेट ने मां जानकी के भव्य मंदिर के लिए 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी
पटना अयोध्या की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में जगत जननी मां जानकी का भव्य मंदिर बनने जा रहा...
बिहार में एक थानाध्यक्ष ने टेंपो चालक से थूक चटवाई और उसकी जमकर की पिटाई
शेखपुरा बिहार में एक थानाध्यक्ष ने टेंपो चालक से थूक चटवाई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को...
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बढ़ा दी सुरक्षा
पटना पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस...