पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा विपक्ष सरकार के साथ है, हम राजनीति नहीं करना चाहते: तेजस्वी यादव

नई दिल्ली
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।
‘‘यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा"
तेजस्वी ने इस नृशंस हमले के दोषियों को ‘‘कड़ी से कड़ी सजा'' दिए जाने की मांग की। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इसलिए हम इस पर राजनीति नहीं करना चाहते। (हमले में) जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए महागठबंधन राज्य भर में इसी तरह के मोमबत्ती जुलूस निकाल रहा है।'' उन्होंने आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहे तक मार्च किया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ संजय यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे पार्टी सहयोगियों के अलावा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और भाकपा-माले (लिबरेशन) के राज्य सचिव कुणाल भी थे। तेजस्वी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने कल दिल्ली में सर्वदलीय बैठक में सरकार से कहा था कि विपक्ष समेत पूरा देश संकट की इस घड़ी में उनके साथ है।'' उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम हमले के मद्देनजर सरकार जो भी कदम उठाने का फैसला करेगी, हम उसके साथ हैं। हमलावरों का पता लगाया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।''
You Might Also Like
कांग्रेस के विधायक ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया, आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं होता
नागपुर महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। यूपी, कर्नाटक, बिहार,...
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब हो चुके, पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान: विकास दिव्यकीर्ति
नई दिल्ली पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब हो चुके हैं। दोनों...
एमपी बीजेपी के नए मुखिया अभी तय नहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही सामने आएगा नाम
भोपाल मध्य प्रदेश में BJP के नए अध्यक्ष का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। कई बड़े नेताओं...
सतना :अश्लील चैटिंग करने वाले भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित
सतना सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया...