हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, छह बार के विधायक अजय सिंह यादव ने छोड़ी पार्टी
चंडीगढ़
हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी और हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पार्टी छोड़ दी है। रेवाड़ी से खुद छह बार विधायक रहे कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव इस बार चुनावों में हार गए थे। इसके बाद से कैप्टन अजय सिंह यादव काफी नाराज चल रहे थे। गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।
अहीरवाल में बड़ा झटका
कैप्टन का कांग्रेस को छोड़ना अहीरवाल में बड़ा झटका है। वे पार्टी के एकमात्र बड़े नेता थे। 2019 में वह कैप्टन अजय सिंह यादव गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े थे, हालांकि वह हार गए थे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने ऐसे वक्त पर पार्टी छोड़ी है जब शुक्रवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव होना है। अहीरवाल में कांग्रेस के पास एक वक्त राव इंद्रजीत सिंह और कैप्टन अजय यादव की जोड़ी थी लेकिन राव इंद्रजीत सिंह के बाद अब कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी हाथ छोड़ दिया है।
2019 में जीते थे चिरंजीव राव
विधानसभा चुनावों में पिछली बार उनके बेटे चिरंजीव राव रेवाड़ी से जीतने में सफल रहे थे। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चिरंजीव राव ने जीतने पर डिप्टी सीएम का पद लाने का दांव भी खेला था, लेकिन वह बीजेपी कैंडिडेट के सामने हार गए। इसके बाद कैप्टन अजय सिंह यादव ने संगठन में अहीरवाल की उपेक्षा का आरोप लगाया था। वर्तमान में कैप्टन अजय सिंह यादव कांग्रेस की ओबीसी सेल में राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की 18 अक्तूबर को चंडीगढ़ में बैठक होगी। इसमें नए नेता का चुनाव होगा। जो कांग्रेस विधायक दल का नेता होगा। वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष बनेगा। कांग्रेस को इस बार चुनावों में 37 सीटों पर जीत मिली है।
You Might Also Like
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 का राशिफल
मेष राशि- आज मेष राशि वालों को कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नई प्रॉपर्टी...
मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, खरगोन में चल रही थी नशे की खेती, 620 पौधे जब्त
खरगोन आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की...
महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं
मुंबई महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा महा...
एयर इंडिया की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट, जा रही थी मुंबई से लंदन जा रही, हवा में ही चक्कर लगा रहा विमान
नई दिल्ली मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों को इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिया गया।...