शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, लाइफ सपोर्ट पर भर्ती

रांची
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में आज सुबह दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।
झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन जमशेदपुर स्थित अपने घर में बाथरूम में गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है। रामदास का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति बनी हुई है।
वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार (3 अगस्त) को अस्पताल जाकर उनका हाल जाना और बताया कि डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी में रखकर इलाज कर रही है। शनिवार (2 अगस्त) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अस्पताल जाकर रामदास सोरेन का हालचाल जाना और सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “रामदास दा झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धा रहे हैं। संघर्षों से भरे जीवन में उन्होंने हर चुनौती को मात दी है, और इस बार भी वे जरूर विजयी होकर लौटेंगे. भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस दें।
जनता और सहयोगियों की प्रार्थनाएं
रामदास सोरेन की गिरती सेहत की खबर से पूरे झारखंड में चिंता का माहौल है। जमीनी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ चेहरा होने के कारण वे आदिवासी समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
You Might Also Like
प्रशांत किशोर का चुनावी ऐलान: जन सुराज सत्ता में आई तो 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
पटना इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले, "जन सुराज" के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वादा...
बिहार में कांग्रेस को तगड़ा झटका: अशोक राम JDU में हुए शामिल
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तब झटका लगा जब उसके वरिष्ठ नेता अशोक राम रविवार को मुख्यमंत्री...
गंगा-कोसी में उफान से भागलपुर में संकट गहराया, बाढ़ में डूबकर किशोर की मौत
पटना बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण भागलपुर...
बीएसईबी ने खोली स्पॉट एडमिशन विंडो: छूटी सीटों के लिए कल तक भरें OFSS फॉर्म
पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए इंटरमीडिएट कक्षा 11 में प्रवेश हेतु स्पॉट एडमिशन...