झारखंड विधानसभा चुनावों के बाद एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया, नीतीश और चिराग को भी मिली सीटें
रांची
झारखंड विधानसभा चुनावों के बाद एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 2 सीटें जबकि चिराग पासवान की एलजेपी को 1 सीट दी गई है। इन चुनावों में एनडीए गठबंधन में आजसू भी है। आजसू को कुल 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी की बची हुई सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने एनडीए गठबंधन के दलों के बीच सीट का बंटवारा किया है। झारखंड में एनडीए की तरफ से सबसे ज्यादा सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। भाजपा कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
एनडीए गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की जानकारी देते हुए भाजपा के झारखंड प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि सीटों को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह तय किया गया है कि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) कुल 10 सीटों पर चुनाव लडे़गी। इसके अलावा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू (JDU) झारखंड की 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चिराग पासवान के नेतृ्त्व वाली एलजीपी (LJP) भी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि बाकी की सभी सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमांता बिस्वा सरमा ने चुनाव में एनडीए के सीट शेयरिंग की जानकारी दी। इसमें उन्होंने आंशिक बदलाव की भी बात कही है। सरमा ने बताया कि ये चुनाव मोदी के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा। कहा कि आज जो बता रहा हूं ये फाइनल नहीं है। सामान्य परिवर्तन हो सकता है।
इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी AJSU
एनडीए की तरफ से आजसू 10 सीटें दी गई हैं। इसमें सिल्ली, रामगढ़, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर, गोमिया से चुनाव लड़ सकती है।
जदयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
एनडीए गठबंधन के घटक दल जेडीयू को झारखंड में दो सीटें दी गई हैं। जेडीयू जमशेदपुर वेस्ट और तमाड़ से चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को चतरा सीट दी गई है। बाकी बची सभी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी।
15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद पार्टियों ने सक्रियता तेज की और अपने प्रत्याशियों के ऐलान के लिए मंथन शुरू कर दिया है। एक ओर जहां प्रदेश की भाजपा, कांग्रेस और जेएमएम जैसी बड़ी पार्टियां अभी तक एक भी सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है, वहीं जयराम महतो के नेतृत्व वाली जेकेएलम ने प्रत्याशियों की तीन लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के नेतृ्त्व वाले एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से अभी तक सीट बंटवारे का ऐलान नहीं हो पाया है।
You Might Also Like
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई, ED केस में राहत
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई है। आप...
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यक्रम में स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने का भी प्रयास
दमोह जिला जेल में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के सभी कैदियों...
अनाज मंडी में दाल-बेसन की मांग ने पकड़ा जोर, चने के भाव में उछाल, जमकर हो रही पूछतांछ
इंदौर दीपावली नजदीक होने के कारण चने से बने उत्पाद बेसन और चना दाल में उपभोक्ता और नमकीन निर्माताओं की...
नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया-यदि हमास हथियार डाल दे और सभी यहूदी बंधकों को रिहा कर दे तो जंग समाप्त हो सकती है
तेल अवीव इजरायल ने हमास के सुप्रीम कमांडर याह्य सिनवार की गुरुवार को हत्या कर दी। ड्रोन अटैक के जरिए...