लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जब एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है

नई दिल्ली
लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जब एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। जी हां, एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत की काफी वक्त से डिमांड की जा रही थी। दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन की पहली यात्रा की तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए दक्षिण रेलवे ने लिखा है, "शानदार नई वंदे भारत एर्नाकुलम जंक्शन से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक अपनी पहली यात्रा पर है।"
इस दिन चलेगी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत
उल्लेखनीय है कि लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने बुधवार को एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की। यह सेवा 25 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन एर्नाकुलम से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को तथा बेंगलुरु से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को रवाना होगी।
एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत का टाइम टेबल
एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन दोपहर 12:50 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 10:00 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में ट्रेन अगले दिन सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। इस मार्ग में दस स्टेशनों पर ठहराव शामिल है।
एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर थी वंदे भारत की डिमांड
बेंगलुरु-एर्नाकुलम मार्ग पर यात्रियों की भारी डिमांड के मद्देनजर इस ट्रेन की शुरुआत की गई है। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत इस रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने दिन के समय के टाइम टेबल को लेकर चिंता व्यक्त की है। हालांकि, दक्षिण रेलवे ने आश्वासन दिया है कि वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर की शुरुआत के साथ इन मुद्दों का भी समाधान किया जाएगा।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री नायब सिंह का आह्वान: देश की तरक्की के लिए सेवा भाव से जुड़ें हर नागरिक
चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में स्थित शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याणदेव...
जून 2025 में भारत का व्यापार घाटा घटा, 18.78 अरब डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि इस साल जून...
देश लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, माता-पिता बोले – ‘हमारा बेटा पूरे भारत का गौरव’
लखनऊ भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सकुशल पृथ्वी पर लौट आने से देशवासियों में खुशी की लहर है। उनके...
पुणे पोर्श केस: आरोपी को नाबालिग मानकर चलेगा मुकदमा, JJB ने सुनाया फैसला
पुणे पुणे पोर्श एक्सीडेंट के बहुचर्चित मामले में अब एक अहम मोड़ सामने आया है। किशोर न्याय बोर्ड ने मंगलवार...