उज्जैन में अमानक पटाखा बेच रहे व्यापारी पर कार्रवाई, पुलिस ने गोदाम किया सील
उज्जैन
उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री की जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीएसपी जीवाजीगंज सुमित अग्रवाल, एसडीएम घटिया राजाराम करजरे, और थाना प्रभारी भेरूगढ़ चंद्रिका प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम रातड़िया में पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान, वर्जित पटाखे बेचते पाए जाने पर बाबजी फायरवर्क्स के एक गोदाम को सील कर दिया गया। जांच में सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और भंडारण क्षमता की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को यह निर्देश भी दिए कि वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। साथ ही, त्योहार के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।
You Might Also Like
मुकेश अंबानी की बढ़ी मुश्किल, 10.9 मिलियन लोगों ने छोड़ा Jio का साथ, जानें वजह
मुंबई रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले ही रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। अब कंपनी के यूजर...
दिल्ली में यमुना का पानी जहरीला, सफेद झाग से भरी यमुना
नई दिल्ली सर्दियों की दस्तक के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का जहर घुलने लगता है. इसके...
NSUI जिलाध्यक्ष सीके चौधरी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला
सूरजपुर सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में NSUI के जिला अध्यक्ष का नाम आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में...
झारखंड चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP 68 तो आजसू 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
रांची झारखंड में भाजपा गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की...