वर्तमान में हर इंसान के जीवन में कभी खुशियों का आगमन होता है, तो कभी उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी उसके अनुरूप फल नहीं मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में वर्णित टिप्स को आजमाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ अशुभता लाने वाली चीजों को देखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को देखने से जातक के मन में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। चलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुबह उठते ही किन चीजों को देखने से बचना चाहिए?
इन चीजों को देखने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। माना जाता है कि रात्रि में झूठे बर्तन छोड़ने से घर में मां अन्नपूर्णा का वास नहीं होता है। अगर आपने किसी दिन रात को झूठे बर्तन छोड़ दिए हैं, तो सुबह उठते उनको न देखें और उन्हें धोने से बचना चाहिए। अगर ऐसी गलती करते हैं, तो इसकी वजह से घर में दरिद्रता का आगमन होगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बंद या फिर खराब घड़ी को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप गलती से सुबह उठते ही बंद या फिर खराब घड़ी को देखते हैं, तो इसकी वजह से आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
इसके अलावा सुबह उठते ही किसी अपनी या फिर अन्य की परछाई को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस गलती को करने से जातक को कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है और दिन खराब हो सकता है।
सुबह क्या करें?
सनातन धर्म में सुबह के दौरान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। इसलिए सुबह स्नान और सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद आराध्य देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही उन्हें प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करना अच्छा माना जाता है। इससे जातक का जीवन खुशहाल होता है और सभी दुख-संकट से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मंदिर या गरीब लोगों में श्रद्धा अनुसार अन्न, वस्त्र और भोजन का दान करना फलदायी साबित होता है।
You Might Also Like
05 फरवरी आज किन राशियों का भाग्य होगा प्रबल? जानिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं
मेष राशि- आज का दिन व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तरों पर दूसरों के साथ जुड़ने का है। अपनी अंतर्दृष्टि और राय...
वास्तु शास्त्र के अनुसार करें नमक से जुड़े ये उपाय
हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि सुखद और खुशहाल जीवन के लिए वास्तु...
बुद्धिमान लोगों की कुछ आदतें जो उन्हे बनती है अलग
महान कूटनीतिक और विद्वान आचार्य चाणक्य की बातें आज भी लोगों के जीवन को वैसा ही सरल बनाने का काम...
क्या आप जानते हैं कि आखिर नर्मदा नदी उल्टी क्यों बहती है?
भारत में नदियों से लोगों की धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं. हमारे देश में लगभग 400 नदियां बहती हैं और इनमें...