वास्तु के अनुसार झाड़ू को लेकर नियमों और उपायों से पाए मां लक्ष्मी की कृपा

सनातन धर्म में हर छोटी सी छोटी चीज का कोई न कोई महत्व होता है। इसी तरह ही झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए झाड़ू को कभी भी पैरों के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अगर मां लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो गई तो उसका घर धन-दौलत और ऐशोआराम से भर देती हैं। ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू को लेकर कई उपाय बताएं गए है और वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू को लेकर नियमों और उपायों का उल्लेख मिलता है। तो आइए जानते है झाड़ू से जुड़े उपायों के बारे में-
अगर आप घर में नया झाड़ू लेकर आते हैं, तो सबसे पहले झाड़ू पर गंगाजल का छिड़काव करने के बाद इस्तेमाल करें। इसके अलावा झाड़ू को लाल रंग के कपड़े से बांधना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से झाड़ू से जुड़ा कोई भी वास्तु दोष दूर हो जाता है।
घर में नए झाड़ू लाने से पहले उसके रंग पर भी खास ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में झाड़ू लाते समय हमेशा सफेद या नीले रंग का चयन करें। ऐसा करने से पारिवारिक शांति और घर में सकारात्मता बनी रहती है।
झाड़ू को रखने के लिए दिशा का भी खास ध्यान रखा जाता है। झाड़ू को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। माना जाता है कि पश्चिम दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु और ज्योतिष सही दिशा में झाड़ू को रखने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
कई लोग घर में झाड़ू को किसी भी जगह जैसे मेन डोर भी रख देते हैं। कभी भी झाड़ू को मेन डोर पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मनक ऊर्जा आ सकती है। साथ ही कई सारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।
You Might Also Like
आज शुक्रवार 04 जुलाई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है।...
6 जुलाई से शुरू हो जाएगा चातुर्मास, बिलकुल ना करें यह काम
हिंदू धर्म में चातुर्मास को चौमासा भी कहा जाता है. चातुर्मास आषाढ़ी एकादशी के दिन से शुरू होकर कार्तिक माह...
महिलाएं नौकरी में कैसे करें चुनौती का सामना?
नई दिल्ली एआई के आने से कितनी सहूलियत हो गई है न। हमारे वह काम अब चुटकियों में हो जाते...
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बनवाएं स्टोर रूम, नहीं तो रुक जाएगी ग्रोथ
घर के लिए कमरे जितने महत्वपूर्ण होते हैं। उतना ही महत्वपूर्ण स्टोर रूम भी होता है। यह ऐसी जगह होती...