नयी दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के नेता सात अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे।
केजरीवाल नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री राय ने प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी अनशन का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “ अगर आप दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं, तो आप गिरफ्तारी के खिलाफ सात अप्रैल को अनशन कर सकते हैं। आप कहीं भी, घर पर, अपने शहर में सामूहिक अनशन कर सकते हैं।”
राय ने कहा कि “ ‘आप’ को खत्म करने के उद्देश्य से’ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा, “ दिल्ली सरकार के मंत्री, ‘आप’ सांसद, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी सात अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। यह एक खुला कार्यक्रम होगा और छात्र संगठन, किसान संगठन, व्यापारी इसमें आकर भाग ले सकते हैं।”
केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
You Might Also Like
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 का राशिफल
मेष राशि- आज मेष राशि वालों को कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नई प्रॉपर्टी...
मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, खरगोन में चल रही थी नशे की खेती, 620 पौधे जब्त
खरगोन आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की...
महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं
मुंबई महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा महा...
हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, छह बार के विधायक अजय सिंह यादव ने छोड़ी पार्टी
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू...