सीवान
सीवान जिले के आसांव थाना क्षेत्र के तियर गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क पर टहल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान सीवान सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तियर गांव निवासी दुधराम की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मालती देवी अपने घर के पास सुबह टहलने निकली थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे के बाद बाइक चालक महिला को पास के असांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के बहाने लेकर पहुंचा और फिर पैसे लाने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो वे महिला को वहां से रेफरल अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
You Might Also Like
इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी से टकराने के बाद करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 175 यात्री
रांची पटना से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार दोपहर उस समय आपात स्थिति में लैंडिंग करनी...
रांची में सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत
रांची झारखंड में रांची में एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की...
रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन वन इलेक्शन पर ली जनता की राय, चाय पर की चर्चा
रांची रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने मोराबादी में स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और ऑक्सीजन पार्क...
नहाने गए 2 चचेरे भाई दामोदर नदी में डूबे, दोनों की मौत
धनबाद झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई है। घटना...