लोहरदगा
झारखंड के लोहरदगा जिले में जंगली हाथी ने 30 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में बीते बुधवार को लोहरदगा शहर में कचहरी मोड़ के पास सड़क को जाम कर दिया, जिससे रांची-राउरकेला राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब सागीर अली अपने धान के खेत में काम करके घर लौट रहा था। जिले के कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गांव निवासी अली पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह शव बरामद होने के बाद बड़ी संख्या में एक ग्रामीण उसे लोहरदगा के सदर अस्पताल ले आए और कचहरी मोड़ पर धरना दिया, जिससे रांची-राउरकेला राजमार्ग पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग के कथित लापरवाह रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनुमंडल अधिकारी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष और सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर गए और ग्रामीणों को विरोध प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मनाया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि हाथियों का एक झुंड जिले के कैरो प्रखंड में पिछले बीस दिनों से फसलों, घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे इलाके में भय का माहौल है। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
You Might Also Like
पटना के जिलाधिकारी सहित 18 जिलों के डीएम बदले गए, त्याराजन पटना के नए जिलाधिकारी, हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
पटना बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पटना के जिलाधिकारी सहित 18 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं,...
23 साल की एक महिला के दो पति, चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों पति एक ही गांव के रहने वाले
सीतामढ़ी बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के दो-दो पति...
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने परीक्षा परिणाम जारी किया, जैक बोर्ड 12वीं साइंस में धनबाद की अंकिता ने किया टॉप
रांची झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी कर दिया है। जैक 12वीं रिजल्ट jacresults.com...
झारखंड सरकार की मंत्री का ऐलान, हर प्रखंड और पंचायत में बनेगा मत्स्य पालन का मॉडल तालाब
रांची झारखंड सरकार हर राज्य के हर प्रखंड और पंचायत में मत्स्य पालन के लिए मॉडल तालाब का निर्माण करेगी।...