दिग्विजय सिंह के चुनावी परिणाम पर लगी थी शर्त, हारने पर पूर्व सरपंच ने कराया मुंडन
राजगढ़
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। दिग्विजय सिंह को करीब डेढ़ लाख मतों से पराजय झेलनी पड़ी है।
वहीं, उनके जीत को लेकर उनके समर्थक इतने आश्वस्त थे कि अपने बालों की कुर्बानी देने को लेकर शर्त लगा दिया। जब चुनाव का परिणाम सामने आया तो दिग्विजय के अपने ही गढ़ में चुनाव हारने के बाद उनके एक समर्थक पूर्व सरपंच ने अपना सिर मुंडवा लिया।
शर्त हारने पर कराया मुंडन
यह मामला बैलास पंचायत का है। इस गांव के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। वहीं सामने वाले व्यक्ति ने भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के जीतने का दावा करते हुए कहा था कि ऐसा न होने की सूरत में वह गांव छोड़ देगा। लेकिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजों में दिग्विजय सिंह अपना ही गढ़ बचाने में नाकाम रहे। उनकी हार के बाद पूर्व सरपंच करण ने गांववालों के सामने अपना मुंडन कराया।
You Might Also Like
रविवार 08 सितम्बर 2024 का राशिफल
मेष राशि : आज मेष राशि वालों को रुका हुआ धन वापस मिलेगा। ऑफिस मैनेजमेंट में आपकी अच्छी छवि बरकरार...
बम धमकी : तुर्किये के हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों को लाने के लिए विस्तारा भेज रहा वैकल्पिक विमान
मुंबई विमानन कंपनी विस्तारा ने शनिवार को कहा कि वह मुंबई-फ्रैंकफर्ट की अपनी उड़ान के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने...
महाकाल रोप वे दो साल में तैयार होगा, अक्टूबर महीने से शुरू होगा काम; बैठक में निर्णय
उज्जैन श्री महाकाल रोपवे प्रोजेक्ट का काम एक महीने बाद अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने...
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गोरखपुर में सैनिक स्कूल का लोकार्पण किया
गोरखपुर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। 49 एकड़ क्षेत्र में...