मोदक रेसिपी: मोदक एक लोकप्रिय मिठाई है, जिसे महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाया जाता है। बाजार में आज स्टीम्ड मोदक, फ्राइड मोदक, चॉकलेट मोदक और ड्राई फ्रूट मोदक देखने को मिलते हैं और सभी का अपना अलग स्वाद है। गणेश उत्सव के मौके पर ज्यादातर लोग घर पर ही मोदक बनाना पसंद करते हैं तो इस बार आप भी हमारी इस रेसिपी के साथ इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं।
मोदक बनाने के लिए सामग्री: मीठे आटे में नारियल, जायफल और केसर को भरकर ये मोदक तैयार किए जाते हैं। बाद में इन्हें भाप में पकाया जाता है। स्टीम्ड मोदक सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
मोदक की सामग्री
भरावण सामग्री के लिएः
1 कप नारियल, कद्दूकस
1 कप गुड़, कद्दूकस
एक चुटकी जायफल
एक चुटकी केसर
शेल तैयार करने के लिएः
1 कप पानी
2 टी स्पून घी
1 कप चावल का आटा
भरावण सामग्री तैयार करने की विधिः
एक पैन को आंच पर गर्म करके उसमें कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालें।
करीब पांच मिनट के लिए मिक्सचर को चलाएं। इसके बाद इसमें जायफल और केसर मिक्स करें।
पांच मिनट के लिए दोबारा मिक्सचर को पकाएं। आंच से इसे उतार कर साइड रख दें।
मोदक तैयार करने के लिएः
एक गहरे बर्तन में पानी और घी डालकर उबाल लें। फिर इसमें नमक और आटा डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
बर्तन को ढक कर मिक्सचर को पकने के लिए छोड़ दें। जब मिक्सचर पक कर आधा रह जाए, तो एक स्टील की कटोरी पर थोड़ा घी लगाएं।
हल्का गर्म गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह गूंथें। अब इसकी गोल छोटी-छोटी लोई बना लें। हल्का दबाएं। फूल के आकार में इसके किनारे तैयार करें।
तैयार किया भरावण मिश्रण बीच में रखें। चारों किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें।
अब इन्हें मलमल के कपड़े पर रखें। करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें भाप में पकाएं। निकाल कर सर्व करें।
रेसिपी नोट
स्टीम्ड मोदक के अलावा आप चाहे तो इन्हें फ्राई करके भी बना सकते हैं।
You Might Also Like
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एमपी घूमने आए, दो दिनों तक रहेंगे
खरगोन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को प्रशंसकों की भीड़ में घिर गए। उनका कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया।...
मोबाइल-लैपटॉप से नजर हो रही कमजोर? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चश्मे से बच पाएंगे
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल-लैपटॉप की लगातार स्क्रीन टाइम ने सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर ही डाला...
T20 World Cup 2026: धोनी को BCCI का बड़ा ऑफर, पूर्व क्रिकेटर ने ली चुटकी
इंदौर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बड़ा ऑफर दिया है। ऐसी खबरें...
भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत, जापान को 3-2 से हराया, हरमनप्रीत बने हीरो
पटना बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है....