पटना
भागलपुर में भीषण हादसे में पांच कांवरियों की मौत हो गई। वहीं चार कांवरियों की हालत गंभीर है। घटना शाहकुंड-सुल्तानगंज सड़क पर बेलथू के महतो स्थान के पास हुई है। बताया जा रहा है कि टेम्पो को ओवरटेक कर आगे बढ़ने के चक्कर में पिकअप वैन के चालक को बिजली का तार नहीं दिखा। पिकअप वैन बिजली के तार के संपर्क में आ गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी में करंट फैल गया। इस सवार यात्री फौरन 30 फिट नीचे पानी में कूद गए और गाड़ी भी इनके ऊपर गिर गए। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया
इधर, घटना के आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। लोगों ने शाहकुंड थाने के मेन गेट के बाद शवों को रख दिया और हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि सभी की मौत करंट लगने से हुई है। रविवार को देर रात 11 बजे बिजली के तार के संपर्क में आने से पांचों की मौत हो गई। इसके बाद पिकअप वैन 30 नीचे नदी में गिर गई। मरने वाले सभी शाहकुंड के रहने वालों थे। इनमें से पुरानी खेरही के तीन और कसवा खेरही गांव के दो लोग थे।
गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज जा रहे थे सभी लोग
घायल अभिषेक कुमार ने बतया कि 10 लोग पिकअप वैन पर बैठकर गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज जा रहे थे। वहां से जल भरकर जेठौर नाथ मंदिर में पूजा करने वाले थे। महतो स्थान के यह हादसा हुआ। करंट से बचने के लिए मैं सभी लोगों के साथ नदी में कूंद गया। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। घटना के बाद से पिकअप वैन का चालक लापता है। पुलिस जेसीबी से उसकी तलाश कर रही है। इधर, पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुटी है। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
You Might Also Like
बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने का ऐलान
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया...
प्रशांत किशोर का चुनावी ऐलान: जन सुराज सत्ता में आई तो 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
पटना इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले, "जन सुराज" के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वादा...
शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, लाइफ सपोर्ट पर भर्ती
रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में...
बिहार में कांग्रेस को तगड़ा झटका: अशोक राम JDU में हुए शामिल
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तब झटका लगा जब उसके वरिष्ठ नेता अशोक राम रविवार को मुख्यमंत्री...