रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारी प्रभावित हुए हैं। सुकमा जिला पंचायत की सीईओ नम्रत जैन को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं हेमंत रमेश नंदनवार बीजापुर जिला पंचायत के सीईओ को महासमुंद जिला पंचायत सीईओ, मुकुंद ठाकुर को डिप्टी सिकरेट्री कृषि से सुकमा जिला पंचायत का सीईओ, सरायपाली की एसडीएम नम्रता चौबे को बीजापुर जिला पंचायत का सीईओ तथा सारंगढ़ एसडीएम प्रखर चंद्राकर को गरियाबंद जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।
जारी लिस्ट के अनुसार
नम्रता जैन., भा.प्र.से. (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया है।
मुकुंद ठाकुर, भा.प्र.से. (2020), उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा के पद पर पदस्थ किया है।
नम्रता चौबे, भा.प्र.से. (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला-महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर के पद पर पदस्थ किया है।
प्रखर चंद्राकर, भा.प्र.से. (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।
You Might Also Like
28 दिन बाद केके रेल लाइन पर दौड़ीं यात्री ट्रेनें, मुसाफिरों के चेहरे खिले
जगदलपुर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लगभग एक महीने बंद रहने के बाद केके रेल लाइन पर यात्री...
छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी पर संसद में हंगामा, भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
नई दिल्ली छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में 2 ननों की गिरफ्तारी का मामला प्रदेश से लेकर...
अमेरिका दौरे पर ओपी चौधरी: प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य विकास से जोड़ने की पहल
रायपुर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी कैबिनेट बैठक के बाद अमेरिका रवाना होंगे. इस यात्रा में अमेरिका में बसे...
राज्य में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची
रायपुर राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, IPS ईशु...