यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर लहराया तिरंगा, मैहर की अंजना ने रचा इतिहास

मैहर
मैहर जिले के छोटे से गांव बेंदुरा कला की बेटी अंजना सिंह ने देश का नाम रोशन किया है। अंजना ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर/18,510 फीट) पर 27 जुलाई को सुबह 6 बजे सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का तिरंगा फहराया।
शिखर पर पहुंचकर अंजना ने राष्ट्रगान गाया। उन्होंने बर्फीली हवाओं और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन परिस्थितियों में भी अपना साहस दिखाया।
-20 डिग्री तापमान में पर्वत चढ़ती अंजना।
अंजना के पिता राजेश सिंह एक छोटे किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अंजना ने पर्वतारोहण में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और मार्गदर्शक एडवोकेट शिवेंद्र सिंह बघेल को दिया। अंजना ने कहा कि उस बर्फीले पहाड़ पर मैंने जो भी कदम रखा, वह मेरे माता-पिता के त्याग और मेरे गुरु के मार्गदर्शन से प्रेरित था। यह जीत मुझसे ज्यादा उनकी है।
तिरंगे के साथ अंजना।
18 जुलाई से शुरू हुई यात्रा
अंजना की यात्रा 18 जुलाई को मैहर से शुरू हुई। वह 21 जुलाई को दुबई पहुंचीं। फिर 22 जुलाई को रूस रवाना हुईं। 23 जुलाई को बेस कैंप पहुंचने के बाद 24-25 जुलाई को चढ़ाई शुरू की। 26 जुलाई को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें विश्राम करना पड़ा। 27 जुलाई को रात 2 बजे अंतिम चढ़ाई शुरू की और सुबह 6 बजे माउंट एल्ब्रस पर सफलतापूर्वक पहुंचीं।
रास्ते में तापमान -20°C तक पहुंचा
अंजना ने बताया कि रास्ते में उन्हें तेज हवाओं और बर्फबारी का सामना करना पड़ा। तापमान -20°C से -22°C तक पहुंच गया था। इससे ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। एक दिन विश्राम के बाद उन्होंने फिर से यात्रा शुरू की। ऊर्जा के लिए वह अपने साथ सूखे मेवे और चॉकलेट लेकर चली थीं।
पहले की थी अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई
इससे पहले 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर अंजना ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर/19,341 फीट) पर सुबह 10:56 बजे तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन किया था।
You Might Also Like
मामूली विवाद बना जानलेवा: खाना न बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या
मोरटाकेवड़ी एक मामूली घरेलू विवाद ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। मध्यप्रदेश के अमस्याखेड़ी गांव में एक महिला की...
पांढुर्ना की महिलाओं ने बनाई बीज वाली राखी, प्यार भी बंधेगा और पेड़ भी उगेंगे
पांढुर्ना भाई-बहन के प्यार की निशानी राखियां सिर्फ कलाइयां ही नहीं सजाएंगी बल्कि ये धरती का भी श्रृंगार करेंगी. पांढुर्ना...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतरत्न जेआरडी टाटा का किया पुण्य स्मरण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टाटा समूह के पूर्व प्रमुख स्व. जेआरडी टाटा की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण...
एमपी में 25 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार, सबसे ज्यादा असर ओबीसी वर्ग पर – जानें किस जिले में हालात बेहतर
भोपाल मध्य प्रदेश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। सबसे ज्यादा बेरोजगार युवा ओबीसी वर्ग के हैं। राज्य के रोजगार...