ऑपरेशन सिंदूर अब स्कूल किताबों में! NCERT कक्षा 3 से 12 तक जोड़ेगा 10 पेज का नया पाठ

नई दिल्ली
स्कूली छात्रों को भारत के डिफेंस सिस्टम और कूटनीतिक रिस्पॉन्स के बारे में समझाने के लिए NCERT ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक नया मॉड्यूल ला सकता है। PTI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
2 भागों में आएगा मॉड्यूल, 10 पेज जुड़ेंगे
यह मॉड्यूल दो भागों में लाया जाएगा। पहला भाग कक्षा 3 से 8वीं के लिए और दूसरा भाग कक्षा 9 से 12वीं के लिए लाया जा सकता है।
ये मॉड्यूल 8 से 10 पेजों का होगा जिसमें बताया जाएगा कि पहलगाम टेरर अटैक के लिए भारत का स्ट्रेटिजिक मिलिट्री रिस्पॉन्स क्या रहा।
बच्चे जानेंगे भारत की अटैक-डिफेंस स्ट्रैटेजी
इसका मकसद स्कूली स्टूडेंट्स को यह समझाना है कि देश किस तरह आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेता है। साथ है इससे बच्चों को बताया जाएगा कि नेशनल सिक्योरिटी के लिए किस तरह डिफेंस, डिप्लोमेसी और अलग-अलग मंत्रालयों के बीच कॉर्डिनेशन एक अहम रोल अदा करता है।
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने POK और पाकिस्तान की टेरर साइट्स को टारगेट किया था। इस एक्शन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 दिन तक संघर्ष की स्थिति बन गई थी।
You Might Also Like
PM-Kisan योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को, किसानों के खातों में आएंगे ₹2000
नई दिल्ली पीएम मोदी देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. केंद्र सरकार अगस्त के पहले...
मध्य प्रदेश के लोग नहीं बना रहे पासपोर्ट, परदेस जाने में सबसे पीछे राज्य
ग्वालियर देशभर में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्र के विदेश मंत्रालय...
ट्रंप अब ट्रेड डील में भी मोदी को दबाएंगे : राहुल गांधी का तीखा हमला
नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम...
रिटायरमेंट से ठीक पहले दया नायक को प्रमोशन, मुंबई पुलिस ने 48 घंटे पहले दिया सम्मान
मुंबई मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में सीनियर इंस्पेक्टर दया नायक को रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले डिपार्टमेंट ने प्रमोशन...