रांची में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर किशोरी पर पेट्रोल फेंका, अस्पताल में भर्ती

रांची
झारखंड के रांची जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बीते शनिवार को कुछ युवकों ने एक किशोरी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। रांची स्थित एक निजी कश्यप आई हास्पिटल में उसे भर्ती कराया गया है।
युवती की बाईं आंख को पहुंचा नुकसान
मामला जिले के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर सरना टोली का है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीया सलोनी राय अपने घर में आराम कर रही थी। इस दौरान एक युवक जबरन घर में प्रवेश कर गया और सलोनी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में सलोनी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रही डाक्टर भारती कश्यप ने बताया कि पेट्रोल आंख में जाने से आंखों की कार्निया डैमेज हुई है। इसमें बाईं आंख को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनकी टीम आंखों का इलाज कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर यह मामला एसिड का होता तो आंखों को बचा पाना मुश्किल था, लेकिन पेट्रोल की वजह से आंखों के कार्निया का ऊपरी सतह ही डैमेज हुई है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी और उसे देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
घटना के पीछे पार्किंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सलोनी का होने वाला पति पार्किंग का ठेका लेता है। इसे लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर युवक ने उसकी होने वाली पत्नी पर पेट्रोल फेंक दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एकतरफा प्यार का परिणाम है जिसमें सलोनी को घायल किया गया। युवती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
You Might Also Like
बिहार को मिला बौद्ध विरासत का नया केंद्र, CM नीतीश आज करेंगे 550 करोड़ के बुद्ध दर्शन संग्रहालय का उद्घाटन
वैशाली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण पूरा हो गया...
झारखंड : देवघर में कांवड़ियों की बस ट्रक से टकराई, 18 की मौत, जल चढ़ाने आए थे श्रद्धालु
देवघर झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां बस और ट्रक में टक्कर हो गई....
कानून व्यवस्था पर चुप क्यों? एनडीए छोड़िए अगर चिंता है!
पटना जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि यदि चिराग पासवान को बिहार में बढ़ते अपराध और...
15 देशों के बौद्ध भिक्षुओं के बीच होगा सम्यक संग्रहालय सह स्तूप का लोकार्पण : नीतीश
वैशाली, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सौगातों की बरसात शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह...