30 साल सेवा के बाद रिटायर हुआ ट्रेन का इंजन! रानी कमलापति स्टेशन पर सजा गौरवशाली इतिहास

भोपाल
1991 में चलने वाली ट्रेन का इंजन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर विरासत के रूप में रखा जाएगा। रानी कमलापति स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक पुरानी NG LOCO No 514 (ZDM5) को रेलवे की धरोहर के रूप में सहेजा गया है। यह 22 टन का इंजन, जो कभी धौलपुर में चलता था, 3 जून 1991 को शुरू हुआ और 1 अप्रैल 2019 को बंद हो गया। लगभग 30 साल बाद ये इंजन रिटायर हुआ है। इसे 3 नवंबर 2023 को विरासत का दर्जा मिला। रेलवे का कहना है कि यह इंजन रेलवे के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
2025 को धौलपुर से लाया गया था
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, NG LOCO No 514 को 23 जुलाई 2025 को धौलपुर से लाया गया था। यह इंजन छोटी लाइन (नैरो गेज) पर चलता था। छोटी लाइन में रेल की पटरियां सामान्य रेल की तुलना में कम दूरी पर होती हैं। इनकी दूरी 762MM होती है।
30 मार्च 2023 को की थी आखिरी यात्रा
इस इंजन ने अपनी आखिरी यात्रा 1 अप्रैल 2019 को धौलपुर से तांतपुर-मथुरा के बीच की थी। हालांकि, यह कुछ समय बाद तक चालू रहा। इसने आखिरी बार 30 मार्च 2023 को काम किया और 1 अप्रैल 2023 को इसे आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया। वैक्यूम डीजल NCR LOCO शेड इस इंजन की देखभाल करता था। 3 नवंबर 2023 को इसे विरासत का दर्जा मिला। रेलवे अधिकारियों ने कहा, 'इसकी सुरक्षा से रेलवे के इतिहास को बचाए रखा जा सकेगा।' PRO नवल अग्रवाल ने कहा, 'यह रेलवे के तकनीकी इतिहास को दर्शाता है।'
You Might Also Like
भोपाल में जल्द शुरू होगा प्रदेश का पहला महाशीर कैफे
भोपाल में जल्द शुरू होगा प्रदेश का पहला महाशीर कैफे जलाशयों का निगरानी तंत्र होगा हाईटेक, ट्रांज़िट हाउस और टेक्नोलॉजी...
धूम धाम से निकली भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी
उज्जैन उज्जैन में सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की श्रावण मास की तृतीय सवारी निकाली गई, जिसमें भगवान महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के...
दिव्यांगता परमात्मा का परम अंश और इनकी सेवा परमात्मा की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दिव्यांगता परमात्मा का परम अंश और इनकी सेवा परमात्मा की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजनों को जरूरत के मुताबिक...
उज्जैन में नागचंद्रेश्वर के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, 90 हजार श्रद्धालुओं ने लगाए दर्शन
उज्जैन नागपंचमी के मौके पर मध्यप्रदेश के शिवालयों और नाग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। उज्जैन में...