भोपाल
मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश (IPS Transfer Order) जारी किये हैं इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किये हैं, शासन ने ट्रांसफर किये अधिकारियों को निर्देश दिए हैं वे शीघ्र अपनी पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करें
पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश गृह विभाग मध्य प्रदेश और पुलिस मुख्यालय भोपाल ने जारी किये हैं, गृह विभाग ने दी IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया है वहीं पुलिस मुख्यालय ने दो निरीक्षकों के तबादला आदेश जरी किये हैं उन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है।
गृह विभाग ने IPS श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया को सेनानी 15वीं वाहिनी SAF इंदौर से हटाकर एसपी देहात इंदौर पदस्थ किया है वहीं इंदौर देहात एसपी श्रीमती हितिका वासल को 15वीं वाहिनीं SAF का सेनानी बनाया है।
दो पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले
उधर पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी कर दो निरीक्षकों के तबादले किये हैं, PHQ द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक कुशल सिंह रावत को उज्जैन से बड़वानी भेजा गया है वहीं धार में पदस्थ निरीक्षक संतोष कुमार दुधी को इंदौर (शहर) पदस्थ किया है।
You Might Also Like
प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी...
सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है अद्भुत श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर, रात 12 बजे से दर्शन शुरू
उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने के लिए शीघ्र दर्शन की सुविधा भी...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर बधाई दी
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव...