झारखंड में आफत बनकर बरसेगा मानसून! अगले 5 दिन वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट

रांची
झारखंड में एक बार फिर मौनसून सक्रिय हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की है।
मौसम विभाग के मुताबिक रांची समेत 7 जिलों में भारी बारिश होगी। 7 जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बाकी के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
बता दें कि राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में बीते शुक्रवार को सुबह से ही काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे और दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक हुई भारी वर्षा ने पूरी रांची को पानी-पानी कर दिया। निचले क्षेत्रों में जहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं, करीब 1 घंटे तक शहर में आवागमन भी प्रभावित रहा। जगह-जगह हुए जलजमाव ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी तो दो पहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया।
You Might Also Like
राजनीति में निशांत की एंट्री की मांग तेज, JDU कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर
पटना, बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत...
नीतीश कुमार करते हैं तेजस्वी की नकल: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का तंज
पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए राहत भरी खबर...
बिहार चुनाव से पहले RJD की नई रणनीति: सुधाकर को किसान और कुशवाहा को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू एवं तेजस्वी यादव ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय जनता...
झारखंड के गुमला में मुठभेड़: तीन उग्रवादी ढेर, एके-47 सहित हथियार बरामद
गुमला, झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षा बलों के...