भोपाल
मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल नवाब को गद्दार बताते हुए उसके नाम से पहचानी जाने वाली सभी जगहों के नाम बदलने की बात कही। भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने यह बात मीडियो से कही।
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि भोपाल नवाब ने भारत वर्ष में विलय होने की सहमति नहीं दी थी। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद में भोपाल रियासत में तिरंगा झंडा नहीं फहराया था।
भोपाल नवाब ने भारत के लोगों पर गोली चलवाई थी। उसने 6 से ज्यादा लोगों की हत्या करवाई थी। ऐसा नवाब देशभक्त नहीं हो सकता गद्दार था। उसके नाम से कोई भी इमारत हो अस्पताल हो सबके नाम बदलने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि जिस हमीदिया अस्पताल में मंत्री पहुंचे थे, उसका नाम भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान के नाम पर रखा गया है। भोपाल में हमीदिया स्कूल भी नवाब के नाम पर ही रखा गया था।
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कहा था कि भोपाल में जो भी संपत्ति है, वो सभी राजा भोज की है। राजा भोज ने ही शहर में तालाब का निर्माण कराया था।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उठाई थी आपत्ति
भोपाल में परिषद की बैठक में नवाब हमीदुल्लाह खान को गद्दार कहे जाने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम अध्यक्ष को भोपाल के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसी बातें हमारी विरासत का अपमान है।
You Might Also Like
IRCTC ने ब्लॉक की 2.5 करोड़ यूजर ID: जानें आपकी ID पर तो नहीं लगा ताला?
नई दिल्ली अगर आप भी ट्रेन टिकट आईआरसीटीसी के जरिए बुक करते यह खबर आपके लिए है, क्योंकि आईआरसीटीसी ने...
जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार है संकल्पित : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
मण्डला जिले के ब्लॉक बिछिया के महिला पंच-सरपंचों से की भेंट भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि महानगर...
जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार है संकल्पित : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार है संकल्पित : उप मुख्यमंत्री देवड़ा उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा: सरकार...
संसद रत्न सम्मान 2025: इन 17 सांसदों को मिला बेहतरीन कार्य का पुरस्कार, क्या आपके सांसद भी हैं शामिल?
नई दिल्ली लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विभिन्न पार्टियों के 17 सांसदों को संसद रत्न से सम्मानित किया जाएगा।...