केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: अब बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए साल में 30 दिन की छुट्टी

नई दिल्ली
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय कर्मी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण का हवाला देकर हर साल अन्य पात्र अवकाशों के अलावा 30 दिन की अतिरिक्त छुट्टी ले सकते हैं। ये पात्र अवकाशों के अलावा प्रति वर्ष 30 दिन के अर्जित अवकाश के रूप में होगी। इसके अलावे कर्मचारी 20 दिन का अवकाश आधे वेतन के साथ ले सकते हैं। केंद्रीय कर्मियों को 8 दिन का आकस्मिक अवकाश और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश लेने की भी छूट है।
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 में अन्य पात्र छुट्टियों के अलावा, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्रति वर्ष 30 दिन की अर्जित छुट्टी, 20 दिन की आधे वेतन की छुट्टी, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन की प्रतिबंधित छुट्टी का प्रावधान है। इसका लाभ वे अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारणों से उठा सकते हैं।
You Might Also Like
सरकारी छात्रावासों की लापरवाही उजागर: कंधमाल में क्लास‑10 की दो छात्राओं की गर्भावस्था का चौकाने वाला खुलासा
फूलबाणी ओडिशा के कंधमाल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश में महिलाओं के यौन शोषण को...
संसद रत्न सम्मान 2025: इन 17 सांसदों को मिला बेहतरीन कार्य का पुरस्कार, क्या आपके सांसद भी हैं शामिल?
नई दिल्ली लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विभिन्न पार्टियों के 17 सांसदों को संसद रत्न से सम्मानित किया जाएगा।...
यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण
नई दिल्ली दबाव के प्रभाव की वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, पू्रवी मध्य प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों...
उपराष्ट्रपति चुनाव: पी.सी. मोदी बने रिटर्निंग अधिकारी, नियुक्ति पर उठे सवाल
नई दिल्ली देश में नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद तेजी से आगे...