तेजस्वी का तंज: नीतीश सरकार अब खटारा कार जैसी, अमित शाह का भी नहीं रहा भरोसा

पटना
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष द्वारा पेश कटौती प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की। यादव ने कहा, ‘‘अमित शाह का नीतीश कुमार पर से भरोसा उठने की क्या वजह है? वह कहते रहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव जद-यू (जनता दल यूनाइटेड) अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो समय ही बताएगा।''
राजद नेता ने कहा, ‘‘अगर शाह को अब भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है, तो उन्हें सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए घोषणा करनी चाहिए कि मुख्यमंत्री 2030 तक सत्ता की कुर्सी पर बने रहेंगे। गृह मंत्री सीतामढ़ी के अपने आगामी दौरे के दौरान इसकी घोषणा करें।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह अगस्त में सीतामढ़ी का दौरा करेंगे, जहां वह देवी सीता को समर्पित एक भव्य मंदिर की आधारशिला रखेंगे। यादव ने यह भी कहा कि ‘‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) बिहार में दोबारा सत्ता में नहीं आने वाला है। यह सरकार 20 साल पुरानी है और एक खटारा कार की तरह हो गई है।''
You Might Also Like
खगड़िया में गंगा नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनों की डूबकर मौत
खगड़िया बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक नाव पलटने से...
सरकार में खटपट की अफवाहों को चमरा लिंडा ने किया खारिज, कहा– सभी छात्रों को साइकिल देना है लक्ष्य
रांची झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने गिरिडीह के राजकीय मध्य विद्यालय का दौरा किया। चमरा लिंडा ने स्कूल...
देवघर बस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के इलाज का दिया भरोसा
रांची, झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत...
जनता दरबार में सिर्फ सुनवाई नहीं, कार्रवाई भी सुनिश्चित: दीपिका पांडे सिंह
रांची झारखंड में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय रांची में आज जनता दरबार...