पटना
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भरोसा नहीं है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष द्वारा पेश कटौती प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की। यादव ने कहा, ‘‘अमित शाह का नीतीश कुमार पर से भरोसा उठने की क्या वजह है? वह कहते रहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव जद-यू (जनता दल यूनाइटेड) अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो समय ही बताएगा।''
राजद नेता ने कहा, ‘‘अगर शाह को अब भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है, तो उन्हें सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए घोषणा करनी चाहिए कि मुख्यमंत्री 2030 तक सत्ता की कुर्सी पर बने रहेंगे। गृह मंत्री सीतामढ़ी के अपने आगामी दौरे के दौरान इसकी घोषणा करें।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह अगस्त में सीतामढ़ी का दौरा करेंगे, जहां वह देवी सीता को समर्पित एक भव्य मंदिर की आधारशिला रखेंगे। यादव ने यह भी कहा कि ‘‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) बिहार में दोबारा सत्ता में नहीं आने वाला है। यह सरकार 20 साल पुरानी है और एक खटारा कार की तरह हो गई है।''
You Might Also Like
रांची पेट्रोल कांड: सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश
रांची झारखंड के रांची जिले में बीते शनिवार को कुछ युवकों ने एक किशोरी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया।...
शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप
लातेहार झारखंड के लातेहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या...
रांची में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर किशोरी पर पेट्रोल फेंका, अस्पताल में भर्ती
रांची झारखंड के रांची जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बीते शनिवार को कुछ युवकों...
नीतीश सरकार का बड़ा कदम: बिहार में बनेगा सफाई कर्मचारी आयोग
पटना आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान किया है. रविवार सुबह उन्होंने राज्य...