रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत लोकपर्व हरेली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा ऐसा पर्व है, जो हमारी कृषि संस्कृति, लोक परंपरा और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली पर्व खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्योहार है, जिसमें किसान अपने कृषि उपकरणों की पूजा कर धरती माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। यह पर्व न केवल अच्छी फसल की कामना का अवसर है, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य की भावना को भी प्रकट करता है।
साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस वर्ष हरेली पर्व को हम और भी सार्थक बनाएं — धरती माता की पूजा के साथ वृक्षारोपण करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित हो सके। यह पर्व केवल परंपरा नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक बने।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हरेली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और हरियाली लेकर आए। उन्होंने सभी नागरिकों से इस लोकपर्व को आपसी सौहार्द, प्रकृति प्रेम और परंपरा के सम्मान के साथ मनाने का आह्वान किया।
You Might Also Like
जापान: सुनामी की चेतावनी के बाद प्रशासन ने खाली कराया फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट
टोक्यो/ मॉस्को रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह एक ज़ोरदार भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता...
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट रफ्तार में! अगले 2 साल में 8 स्टेशनों का काम होगा पूरा
मुंबई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि वापी और साबरमती के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के गुजरात...
भारत बना NRI का इलाज हब: मेडिकल टूरिज्म में जबरदस्त उछाल, अमेरिका से 10 गुना सस्ता इलाज
नई दिल्ली भारत में इलाज कराना अब विदेशों में रहने वाले भारतीयों (एनआरआई) के लिए पहली पसंद बनता जा रहा...
रक्षाबंधन पर देशभक्ति की डोरी: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कश्मीर में तैनात सैनिकों को भेजीं राखियां
गरियाबंद रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला राजिम की छात्राओं ने एक अनूठी पहल की है. छात्राओं ने...